*
सूरजपुर। सोसायटी से धान चोरी करने वाले दो आरोपी को झिलमिली पुलिस ने पकड़ा है। बताया गया है कि ग्राम केवरा निवासी तुलेश्वर सिंह ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शुक्रवार की अल सुबह गांव के लल्ला कोल एवं भोला विश्वकर्मा सोसायटी से 2 बोरी धान की चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा जिनके निशानदेही पर 2 बोरी धान कीमत 1552 रूपये का जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
Leave a reply
