samvaad
छत्तीसगढ़

काउंसलिंग या सुझाव अनुरूप पदस्थापना न होने पर शालेय शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी


सूरजपुर। काउंसलिंग या सुझाव अनुरूप पदस्थापना न होने पर शालेय शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी दी है।संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग को सौपे व्यापन में छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप संयुक्त संचालक कार्यालय सरगुजा द्वारा शिक्षक एवं प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की पदोन्नति प्रक्रिया बड़ी तेजी से सम्पादित की जा रही है, जिससे शिक्षको में हर्ष व्याप्त है । पदोन्नति उपरांत पदस्थापना को लेकर छत्तीसगढ़ शासन का स्पष्ट मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, जिसमें प्रथमतः विकासखंड तथा द्वितीयतः विकासखंड में एक भी पद रिक्त न होने की स्थिति में जिला के अंदर के स्कूलों में पदस्थापना के स्पष्ट निर्देश है। तदुपरांत भविष्य में पदोन्नति प्राप्त शिक्षक साथियों को स्थानान्तरण के अतिशय कठिन कार्य और भ्रष्टाचार से बचाने हेतु तथैव पूर्ण पारदर्शिता के साथ पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों की पदस्थापना हेतु “काउंसलिंग” ही श्रेष्ठ उपाय है । यदि कार्यालय संयुक्त संचालक ,लोक शिक्षण सरगुजा काउन्सलिंग नहीं कर पाता तो फिर पदस्थापना हेतु संकुल के रिक्त पदों को वरीयता क्रम में उसी संकुल के पदोन्नत शिक्षकों से भरा जाये, संकुल में रिक्त पद न होने की स्थिति में विकासखंडवार पदस्थापना दिया जाये, विकासखंड में रिक्त पद न होने की स्थिति में जिलावार पदस्थापना करने तथा जनशिक्षकों” की पदस्थापना उसी स्कूल या कार्यरत संकुलों में ही सुनिश्चित किया जाये । जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दुबे ने अपने सौंपे ज्ञापन में प्रमुखतः से मांग रखा गया हैं कि सर्वप्रथम पदोन्नति प्राप्त शिक्षक और प्रधान पाठकों की काउंसलिंग कर ही पदस्थापना या काउंसलिंग न होने की स्थिति में सुझाए गए बिंदुओं पर ही पदस्थापना सुनिश्चित किया जाये ।  उक्त बिंदुओं के अलावा पृथक बिंदुओं पर पदस्थापना होने से भविष्य में स्थानांतरण व लेनदेन की भगदड़ मचेगी, जो शिक्षा जगत के पवित्र व्यवसाय के लिए किसी भी तरह से उचित नहीं है,इसलिए छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ,जिला ईकाई सूरजपुर द्वारा काउंसलिंग या सुझाए गए वरीयता क्रम पर ही पदस्थापना की मांग की गई है। उक्त मांग अनुरूप पदस्थापना न होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ,जिला इकाई सूरजपुर चरणबद्ध आंदोलन यथा – घेराव,भूख हड़ताल,अनशन करने को बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग की होगी । संघ के द्वारा इस ज्ञापन की सूचना प्रति आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री,प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, संभागायुक्त सरगुजा,कलेक्टर सूरजपुर,पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, जिला शिक्षा अधिकारी सुरजपुर को प्रेषित कर दी गई है।

Leave a Reply