सूरजपुर। अखिल मारवाड़ी युवा मंच के 38 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थापना सप्ताह के तहत राष्ट्र द्वारा आयोजित अपनों का सम्मान अपनों द्वारा, कार्यक्रम के अंतर्गत शाखा अध्यक्ष सुमित मित्तल के निवास पर एक समारोह का आयोजन कर सूरजपुर शाखा के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष संजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय पदाधिकारी सुनील अग्रवाल, प्रदेश के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग व पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अंशुल गोयल को मंच गौरव सम्मान पत्र व शाल,श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। शाखा के वरिष्ठ साथियो ने स्नेह वर्षा करते हुए अपना उद्बोधन दिया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व मुकेश गर्ग ने संस्था के संचालन के अपने अनुभव बांटे। वही संस्थापक अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि 1991 में अस्तित्व में आई शाखा ने 31 वर्ष पूर्ण कर लिए है। इन 31 सालो में से संजय अग्रवाल,विनय अग्रवाल, संजय गोयल, उमेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रवेश गोयल, मुकेश गर्ग, सुनील अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, निशांत बंसल, ताराचंद अग्रवाल व सुमित मित्तल ने शहर में अध्यक्ष के रूप में अपनी टीम के साथ जनसेवी कार्यो को गति दी है। शाखा के द्वारा एम्बुलेंस सेवा, आक्सीजन सिलेंडर सेवा, अमृत धारा प्याऊ, मेडिकल कैम्प, कावरिया शिविर, भंडारा, लाईफ लाइन शिविर में जलपान, कोरोना काल मे राशन व भोजन, मास्क वितरण, कार स्वच्छ बिन वितरण व स्वच्छ भारत अभिया,कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान, रक्तदान शिविर, अंगदान, देहदान, गौसेवा, निर्धन कन्या विवाह सहित अनेक कार्यक्रम संचालित किए है जो अनवरत जारी है। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष व प्रांतीय उपाध्यक्ष सुमित मित्तल, सचिव विपुल बंसल, विकास जैन, मुकुल मित्तल, संस्कार अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, यश अग्रवाल सहित शाखा के सदस्य उपस्थित थे।
Leave a reply
