सूरजपुर। रामानुजनगर पुलिस ने रविवार को मुखबीर की सूचना पर ग्राम भुवनेश्वरपुर में घेराबंदी कर वहीं के रोहित राजवाड़े को पकड़ा। जिनके कब्जे से 650 नग नशीली टेबलेट कीमत 1463 रूपये का जप्त कर धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विकेश तिवारी, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, आरक्षक गणेश सिंह, मनीष साहू, संतोष ठाकुर, वेदप्रकाश राजवाड़े, व महेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।
Leave a reply
