टेक्नोलॉजी

ध्यान दें! WhatsApp, Telegram का इस चीज के लिए न करें इस्तेमाल- सरकार ने अफसरों को किया आगाह

WhatsApp, Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप का भारत में अधिक लोगों द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है। लेकिन यह कितना सुरक्षित है इस बारे में सरकार ने जानकारी देते हुए कहा है कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप गोपनीय जानकारी या दस्तावेज साझा करने के लिए सुरक्षित नहीं हैं। कहा गया है कि इन प्‍लेटफॉर्म के माध्‍यम से गोपनीय जानकारी साझा करना रिस्‍की हो सकता है। जिसे लेकर सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारियों को गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम या अन्य सोशल मीडिया ऐप का उपयोग नहीं करना चाहिए।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, सरकार ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा गया है कि इन ऐप्स के सर्वर दुनिया भर में निजी कंपनियों के स्वामित्व में हैं और जानकारी का भारत विरोधी ताकतों द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है। कहा कि वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) अवधि के दौरान, अधिकारियों को केवल ई-ऑफिस एप्लिकेशन के माध्यम से जुड़ना चाहिए। सरकार का यह आदेश Amazon Alexa, Apple HomePod, Google Meet, Zoom आदि पर भी लागू होता है।

Leave a Reply