samvaad
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा समय पर गुणवत्तापूर्ण तैयारी पूरा करने के निर्देश


अम्बिकापुर
 कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को पुलिस ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस की जिला स्तरीय आयोजन की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेकर गरिमामय आयोजन हेतु समय पर गुणवत्तापूर्ण तैयारी पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समारोह स्थल पर निर्मित हो रहे मुख्य मंच, प्रवेश द्वार तथा बैठक व्यवस्था के संबंध में पूरी जानकारी ली। उन्होंने वीआईपी, मीडिया तथा आम जनता की बैठक व्यवस्था उचित स्थान पर करने तथा मंच के पीछे ग्रीन रूम निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ पण्डाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अलग-अलग वाहन पार्किंग तथा प्रवेश द्वार को स्पष्ट रुप से चिन्हांकित करने कहा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी से निर्वहन करें। कलेक्टर ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को अंतिम रिहर्सल तिथि 24 जनवरी 2022 तक आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, एसडीएम श्री प्रदीप साहू, तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply