samvaad
छत्तीसगढ़

संक्रमण से सुरक्षा चक्र बनाने के लिए जिले में तेजी से हो रहा है वैक्सीनेशनअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लगवाया बूस्टर डोज, लोगों से अपील कर कहा-बिना डरें लगायें टीका

बलरामपुर 19 जनवरी 2022/ कोविड संक्रमण से सुरक्षा चक्र बनाने के लिए जिले में सभी वर्गों का वैक्सीनेशन तथा बूस्टर डोज तेजी से लगाया जा रहा है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को पहला डोज तथा 18 से अधिक उम्र के व्यक्तियों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए स्कूल में विशेष सेशन साइट बनाये गये हैं। अब तक 28 हजार 78 किशोरों को कोविड का सुरक्षा टीका लग चुका है साथ ही 612 लोगों को कोविड का बूस्टर डोज भी लगा है। वहीं बात करें तो 18 से अधिक उम्र के लोगों की, जिसमें 6 लाख 9 हजार 747 को पहला तथा 3 लाख 17 हजार 394 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है।

Leave a Reply