छत्तीसगढ़

मृत गौवंश को खुले में फेंके जाने का विरोध 0 गौ सेवा मंडल के प्रदेश सचिव ने नपा से किया व्यवस्था सुधारने की मांग

सूरजपुर। मृत गौ वंशो को खुले फेके जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए गौ सेवा मंडल  प्रदेश सचिव ने नगरपालिका से ततकाल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। व्यवस्था नहीं सुधरने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। गौ सेवा मंडल के प्रदेश सचिव राकेश महाराज ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा मृत गायों को खुले में फेक दिया जाता है।  जिससे उक्त स्थान से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है वही फैल रही दुर्गंध से बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। कायदे से नपा के द्वारा मृत पशुओं को  दफनाया जाना चाहिए ताकि लोगो को किसी प्रकार की परेशानी न हो मगर नपा के द्वारा  खुले में फेंक दिया जाता है। सड़क में घूमने वाले आवारा कुत्ते उन मृत पशुओं का मांस खाते हैं और इधर उधर फैलाते हैं।नगर पालिका के इन कार्यों के प्रति गौ सेवा मंडल के प्रदेश सचिव ने आपत्ति व्यक्त की है और तत्काल व्यवस्था सुधारने की  मांग की है अन्यथा गौ सेवा मंडल द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply