सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश व जिला सीईओ राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में आज कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के प्रथम चरण में सभी ब्लाको के गांव-गांव में वैक्सीनेशन टीम द्वारा डोर टू डोर दस्तक देकर पात्र हितग्राहियों को कोरोना संक्रमण से बचने एवं रोकथाम के लिए 15046 हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया गया। आज महाअभियान के प्रथम चरण में 4 बजे तक सूरजपुर ब्लॉक में पहला डोज 426 एवं दूसरा 2487, रामानुजनगर ब्लॉक में पहला डोज 544 एवं दूसरा 4954, भैयाथान ब्लॉक में पहला डोज 407 एवं दूसरा डोज 1288, प्रेमनगर ब्लॉक में पहला डोज 33 एवं दूसरा 962, ओडगी ब्लॉक में पहला डोज 56 दूसरा डोज 304, प्रतापपुर ब्लॉक में पहला डोज 600 एवं दूसरा डोज 2985 लोगो को वैक्सीन लगाया गया। इस तरह प्रथम चरण के महाअभियान में पहला डोज 2066 एवं दूसरा डोज 12980 तथा 4 बजे के रिपोर्ट के अुनसार 15046 हजार हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया गया।
