अम्बिकापुर 12 जनवरी 2022/ अम्बिकापुर तहसील में जुलाई 2021 से दिसंबर 2021 के बीच तहसील न्यायालय के माध्यम से न्यायालय तहसीलदार के द्वारा नामांतरण, सीमांकन तथा बंटवारा के कुल 2500 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार विक्रय पत्र के अनुसार 1285 प्रकरणों का ऑनलाइन नामांतरण की कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 6 माह में जाति प्रमाण पत्र के 834, निवास प्रमाण पत्र के 2 हजार 720, आय प्रमाण पत्र के 4 हजार 740 प्रमाण पत्र बनाये गए। तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी ने बताया कि कोविड से हुई जनहानि पर शासन के आदेशानुसार प्रति व्यक्ति मृत्यु पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का प्रावधान है। इसके अनुपालन में अम्बिकापुर तहसील के 140 प्रकरणों में कुल 70 लाख रुपये की सहायता अनुदान राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए तहसील न्यायालय के ई-कोर्ट में कार्यों का समयबद्ध निपटान किया जा रहा है
