प्रतापपुर / ग्राम पंचायत बोगा मे मनरेगा के तहत बने कूप निर्माण मे मटेरियल सप्लाई की राशि में हुए हेर फेर का मामला एक बार फिर सुर्ख़ियों में नजर आ रही है विधवा कैलाशों के पति स्वर्गीय खिरोधर द्वारा दो कूप निर्माण में मैटेरियल सप्लाई किया गया था जिसमें सरपंच सचिव स्वर्गीय खिरोधर बिल को जनपद पंचायत प्रतापपुर मनरेगा शाखा से हटाकर किसी अन्य सप्लायर का बिल लगाकर राशि का आहारण कर लिया गया था पैसा नही मिलने व जांच के मांग को लेकर विधवा कैलासो अपने परिवार व कुछ ग्रामिणों के साथ भुख हडताल पर बैठी थी तब जाकर इस इसका जांच जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय टीम से कराया था जिसमें बिल बदलना सरपंच सचिव द्वारा पैसा नहीं देना आरोप प्रमाणित हुआ था जिसमें जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत के सचिव को निलंबित कर दिया था वही ग्राम के सरपंच को एसडीएम प्रतापपुर धारा 39 के तहत निलंबित कर दिया था वह एस डी एम प्रतापपुर सरपंच सचिव व सप्लायर पर एफ आई आर . कर राशि वसूलने की कार्रवाई करने का वादा किया था लेकिन 1 महीने होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होता देख विधवा कैलाश एसडीएम प्रतापपुर वह जिला प्रशासन सूरजपुर से न्याय की मांग की है उन्होंने कहा कि मेरे साथ मेरा साथ देने वाले उपसरपंच ग्राम पंचायत बोगा अन्य लोगों को झूठा केस में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है मुझे गांव मे प्रताडित किया जा रहा मुझ विधवा के ऊपर प्रशासन कोई नहीं ध्यान दे रहा है प्रशासन ने वादा किया था कि आपको संपूर्ण राशि दिलाया जाएगा लेकिन एक माह के बाद भी मेरा राशि नहीं मिला नाही सरपंच सचिव के ऊपर एफआईआर भी नही . हुआ ना कोई कार्यवाही हुई इसी मामले को लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मैं अपने परिवार के साथ प्रतापपुर में आमरण अनशन पर बैठूंगी चाहे मेरा जान ही कयो ना चली जाए और उन्होंने कहा इस मुद्दे पर जो भी राजनीति कर रहे हैं उनको मेरे स्थिति पर थोड़ा सा तरस आना चाहिए एक तो मेरे पति पहले ही मर चुका है और उनके किए कार्य का पैसा मुझे नहीं मिल रहा है उन्होंने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आलोक सिंह ढिल्लों को ज्ञापन सौंपकर सरपंच सचिव सप्लायर के ऊपर तत्काल f.i.r. कर उनको उनकी गिरफ्तारी कर राशि वसूली करने वह कार्रवाई करने का ज्ञापन सौंपा अनुविभागीय अधिकारी आलोक सिंह ढिल्लों ने ज्ञापन पर विचार करते हुए थाना प्रभारी रामकोला आवश्यक दस्तावेज जमा कर एफ आई आर दर्ज करने कहा
