samvaad
छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों को कोरोना का टीका लगना हुआ प्रारम्भ————————————– जिले में 49742 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य 0 टीकाकृत करने हेतु बनाए गए 83 सेंशन साईट


सूरजपुर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉम के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 15 से 18 वर्ष के समस्त बच्चों के टीकारकण का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार से जिले में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य विभाग के सहयोग से टीकाकरण प्रारंभ कर दी गई है। खास कर वह विद्यार्थी जो स्कूलों में 09 वीं से 12 वीं तक के अध्ययनतर छात्र, छात्राओं को टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में निर्धारित लक्ष्य 49742 बच्चों को टीकाकृत किया जाएगा। बच्चों का आधार कार्ड स्कूलों से प्राप्त कर पढ़ने वाले बच्चो को टीका लगाया जा रहा है यदि किसी कारण से बच्चों के द्वारा परिचय पत्र नहीं लाया जाता है तो स्कूल रिकार्ड का उपयोग टीकाकरण करने हेतु  कलेक्टर, डॉ. गौरव कुमार सिंह, द्वारा निर्देशित के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने बताया कि बच्चों को जल्द से जल्द टीका लगाकर कोरोना के नये वेरियंट से सुरक्षित रखा जा सकता है। बच्चों को टीकाकृत करने के लिए 83 सेंशन साईट बनाए गए है।जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. अजय मरकाम ने बताया है कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के हितग्राहियों के लिए केवल को-वैक्सीन टीके का विकल्प रहेगा। टीकाकरण के लिए शहरी क्षेत्र के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है।

Leave a Reply