samvaad
छत्तीसगढ़

श्वांस नली में भोजन फंसने से युवक की मौत

सूरजपुर। खाना खाते वक्त बातें करने का खामियाजा एक युवक को जान देकर चुकाना पड़ा है। घटना समीपस्थ ग्राम पतरापारा में बीती शाम हुई है। बताया गया है कि पतरापारा का 22 वर्षीय राजपाल सिंह रविवार की शाम को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर खाना खा रहा था। इस दौरान किसी मसले पर  बातचीत भी हो रही थी। इसी बीच अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे तत्काल यहां जिला अस्पताल लाये। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टरों ने मौत का कारण श्वासनली में अनाज फंसना बताया है। कोतवाली पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम किया है।

Leave a Reply