samvaad
छत्तीसगढ़

पढ़ना-लिखना अभियान चयनित कुशल प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 5-6 जनवरी को


अम्बिकापुर 3 जनवरी 2022/
 कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में पढ़ना-लिखना अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया है कि जिले मे पढ़ना-लिखना अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु चयनित कुशल प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 5 एवं 5 जनवरी 2022 को लाईवलीहुड कॉजेल के सभाकक्ष में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में सहभागिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही शत-प्रतिशत मोहल्ले में साक्षरता कक्षा संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस संबंध में आयोजित प्रशिक्षण के उपरांत कुशल प्रशिक्षक के माध्यम से नए व पुराने स्वयंसेवी शिक्षकों को अपने-अपने विकासखंड मुख्यालय में 12 एवं 13 जनवरी को प्रशिक्षण प्रदान करने निर्देशित किया गया है। इस प्रशिक्षण में विकासखंड परियोजना अधिकारी एवं साक्षरता अमले को अनिवार्य रुप से उपस्थित होने कहा गया है। प्रशिक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply