सूरजपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची में जिले के 26 प्रधान आरक्षकों को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने पदोन्नत प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, वरूण तिवारी राकेश यादव, मनोज द्धिवेदी, धनेश्वर राम कुशवाहा, प्रवीण राठौर, नंदलाल सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, हरिशंकर तिवारी, बबीता यादव, अभिषेक पाण्डेय, गुड्डू कुशवाहा, विवेक पाण्डेय, रघुवंश सिंह, ब्यासदेव राय, मानसिंह, राजाराम, कमला राम, रोपन टोप्पो, लालचंद कुजूर, नवासाय, जुबलुम तिर्की, राजकिशोर खलखो, रामेश्वर राम, चमरू राम व ललित एक्का को स्टार लगाकर एएसआई पद पर पदोन्नति प्रदान की। पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए एएसआई को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सेवा के अगले पड़ाव में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा है। उ होने कहा कि आप सभी ने बेहतर कार्य करते हुए पदोन्नति हासिल की है अब आप सभी के कर्तव्यों, कार्यो के प्रति जिम्मेदारी और भी बढ़ जायेगी, जहां भी पदस्थ रहे वहां निष्पक्ष और उत्कृष्ट जांच कार्यवाही करते हुए प्रार्थी पक्ष को संतुष्ट करें ताकि उसे जल्द न्याय मिल सके। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, रीडर जेएन साहू मौजूद रहे।
Leave a reply
