samvaad
छत्तीसगढ़

नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशीप में जिले के बच्चे होंगे शामिल


सूरजपुर। चौथे ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन 29 से 31 दिसंबर तक पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के कोतमा में किया गया है। जिसमें  देश के अलग-अलग राज्यों से बच्चे शामिल होगें। इस आयोजन में जिले के अय्यप्पा ग्राउंड बिश्रामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चे भी शामिल होगें। जिनके साथ प्रशिक्षक  मदेश्वर कुमार रवि राजू 2 डान ब्लेक बेल्ट भी साथ रहेंगे। इसी सिलसिले में प्रशिक्षक राजू के साथ बच्चों के अभिभावक कलेक्टर पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सभी बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें जीत कर आने हेतु शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कलेक्टर सभी बच्चों से बहुत ही आत्मीयता और प्रेम से मिले। इसमें भाग लेने के लिए अलग-अलग आयु वर्ग के 45 बच्चो का चयन किया गया है। 

Leave a Reply