सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं ज़िला पंचायत सीईओ राहुल देव के मार्गदर्शन पर हेल्प ऑन व्हील्स अभियान अंतर्गत रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 80 कंबल, 12 जोड़ी मोजा, 30 स्वेटर, 12 टोपी का वितरण किया गया। इस दौरान वितरण टीम द्वारा ग्राम पंचायत कुरुवा, सपकरा सूरजपुर, जूर, खड़गवां, सोनपुर, बरपारा और दबारीपारा भैयाथान इत्यादि जगहों पर जरूरतमन्दों को वितरण किया गया। कल ग्राम कुरुवा, सपकरा से ग्रामीणजनो के द्वारा हेल्पलाइन नंबरों पर फोन लगाकर बुलाया गया था, टीम वहाँ पहुंच कर जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया गया।
Leave a reply
