samvaad
छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल में हुई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति

 सूरजपुर। यहां जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव के कारण सोनोग्राफी संबंधित समस्त कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा था। जिसके मद्देनजर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देषन व जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के मार्गदर्षन एवं सीएमएचओ डॉ. आर.एस. सिंह के प्रयास से यहां जिला चिकित्सालय में एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। सोमवार को डॉ. आशीष कुमार चट्टोपाध्याय, रेडियो लॉजिस्ट ने अपनी उपस्थिति जिला चिकित्सालय में दी है। जिससे जिले में सोनोग्राफी से संबंधित कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इनके आने से आम नागरिकों को होने वाले कठिनाईंयों से राहत प्राप्त मिलेगी। अब जिले में ही सोनोग्राफी से संबंधित मरीज स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे, जिससे उनकी होने वाले समय एवं आर्थिक व्यय में कमी आयेगी।  इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में सभी प्रकार के स्पेशलिस्ट की सुविधा भी मिलने लगेगी जिसमें सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शशि तिर्की, डॉ. संदीप जायसवाल, महिला विशेषज्ञ डॉ. रश्मि कुमार, डॉ. गरिमा सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मंगेश चांदेवार, डॉ. विकास गुप्ता, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. संदीप भगत, नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. मुग्धा सिंह, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. काशी राम खुसरो, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष कुमार चट्टोपाध्याय, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपक मरकाम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय मरकाम, डॉ. प्रियांक पटेल, डॉ. सीमा गुप्ता शामिल हैं।

Leave a Reply