सूरजपुर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम लांची के 100 से ऊपर पेंशनधारी बुजुर्गो को अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल की अगुवाई में कम्बल व मिष्ठान वितरण किया गया। शीत लहर की चपेट के बीच सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आह्वान तथा सरकार व प्रशासन की अपील पर नगर की अग्रणी संस्था अग्रवाल सभा के द्वारा गांव के पेंशनधारियों व विकलांगो को कम्बल वितरित किया गया । इस दौरान समाज के सुनील अग्रवाल, संजय केजरीवाल, संदीप अग्रवाल, वीरेंद्र बंसल, हर्ष पालीवाल, सरपंच किशुन सिंह, पूर्व सरपंच राजकुमार सिंह, सचिव रोशन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति थे। वही उपस्थित बच्चो को मिष्ठान वितरित किया गया।सूरजपुर अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल व संजय केजरीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज के द्वारा 1000 कम्बल सहित बच्चो को स्वेटर, मोजा, टोपी का वितरण किया जाना है। जिसमे लांची, देवीपुर, बंडा-भैसा, जमड़ी, मांडर-भकुरा, देवटिकरा गांव के साथ प्राथमिक स्कूलों व अन्य पिछड़े ग्रामो को चिन्हांकित किया गया है। गर्म कपड़े वितरण के उपरान्त समाज से स्मृतिशेष बुजुर्गो की स्मृति में उनके परिजनों व जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। आज बड़ी संख्या में जुटे बुजुर्गो के साथ अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने काफी समय व्यतीत किया व उनके स्वास्थ्य मनोरंजन के लिए शैला नृत्य का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अग्रज बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं व गर्म कपड़ों के वितरण में आगे आ रहे हैं।
सौ से ऊपर पेंशनधारी बुजुर्गो को अग्रवाल सभा ने उपलब्ध कराए कम्बल 0 बच्चो को किया गया मिष्ठान वितरित

Leave a reply