samvaad
छत्तीसगढ़

चखना दुकान बंद करने की लेकर वार्डवासी हुए लामबंद

अंबिकापुर. शहर के वार्ड नंबर २२ के वासियों ने वार्ड पार्षद सजीश बारी के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर निणर्य लिया है कि गड़ाघाट शराब दुकान के आस पास संचालित चखना दुकान को अंद किया जाए। वार्डवासियों ने यह निर्णय पार्षद की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर ली है। निर्णय लिया गया है कि वार्ड में चखना सेंटर पिछले कई वर्षों से संचालित है। लोग शराब सेवन कर चखना दुकान के पासर आए दिन गाली गलौज व विवाद करते रहते हैं। इससे वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस लिए वार्ड में संचालित चखना दुकान को पूर्ण रूप से बंद किया जाए। अगर कोई भी चखना दुकान चलाता है तो संचालक की संपूर्ण जवाबदारी होगी। बैठक में सतीश ङ्क्षसह, रामचन्द्र राम, संजय अगरिया, मनमोहन, मनोज, निलेश कश्यप, विकास दुबे, भागीरथी सोनी के अलावा कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply