samvaad
छत्तीसगढ़

बिसरपानी बाजार में छाया चित्र प्रदर्शनी देखने ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम



अम्बिकापुर 25 दिसम्बर 2021/ 
मैनपाट जनपद के आदिवासी बाहुल्य ग्राम बिसरपानी के साप्ताहिक बाजार में शनिवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा लगायी गई छायाचित्र प्रदर्शनी को ग्रामीणों ने देखा। आकर्षक छायाचित्र देखने बाजार आए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।  
प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, राम वन गमन पथ, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाईयों की शुरुआत, जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही वनोपज खरीदी आदि योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण ग्रामीणों को किया गया।

Leave a Reply