samvaad
छत्तीसगढ़

निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर बैंककर्मी 0 ठप्प हुआ बैंकिंग कार्य

सूरजपुर। निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप्प है। बैंको के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिले के सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर है। हड़ताली बैंक कर्मी गुरुवार को यहां स्टेट बैंक प्रांगण में एकत्र होकर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया। बैक कर्मी केंद्रीय संगठन यूएफबीयू के बैनर तले दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर भारत सरकार द्वारा प्रतावित बैकिंग अमेंडमेंट कानून का विरोध कर रहे है। केंद्र सरकार देश के सरकारी बैंकों का निजीकरण किये जाने की तैयारी में है। जिसके विरोध में दो दिनों तक देश के सभी राष्ट्रीय बैंक सांकेतिक हड़ताल पर चले गए है।जिसमे भारतीय स्टेट बैंक सहित सात संगठन शामिल है। हड़ताल का नेतृत्व छग ग्रामीण बैंक के क्षेत्रिय सचिव गोविंद कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय सचिव धनन्जय तिवारी व जिला समन्वयक विवेक रंजन के द्वारा किया गया। इस  दौरान श्यामलाल अग्रवाल, अमित कुमार, गौरव त्रिपाठी, राहुल कुमार, रोशन कुमार, गणेश दत्ता, रोहित कुर्रे, सिद्धार्थ प्रसाद, जेवियर कुजूर, रोशन, सिद्धनाथ राजवाड़े, विन्देश्वरी, सत्यदीप एक्का, विजय कुमार, रितून पोद्दार, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में बैंक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। बैंक कर्मियों ने बताया कि इसके बाद भी अगर नहीं बनी बात तो उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। बैक द्वारा किये जा रहे इस आंदोलन को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है।

Leave a Reply