सूरजपुर।एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे कैम्पस चलो यात्रा के अगले चरण में गुरुवार को आकाश साहू के नेतृत्व में यहां कन्या महाविद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में जाकर कैम्पस चलो महाअभियान चलाया गया। आकाश साहू ने बताया कि कैम्पस चलो यात्रा महाअभियान पूरे प्रदेशभर में चलाया जा रहा है यह अभियान छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को एकत्रित कर सरकार व संबंधित अधिकारियों के बीच जाकर उनके माध्यम से छात्रों के समस्याओं के निराकरण के लिए चलाया जा रहा है। स्कूल,कॉलेजों में अलग-अलग ग्रुप बनाकर छात्रों की लीडरशिप को मजबूत करने का कार्य इस अभियान के माध्यम से कराया जा रहा है। इस दौरान विनय यादव,अशरफ अली,राज राजवाड़े,नीरज मिश्रा, मासुक मंसूरी एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित थे।
