samvaad
छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन

बलरामपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जिला स्तर पर स्वीप कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्वीप कोर कमेटी का गठन किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के द्वारा जिला स्वीप कोर कमेटी का गठन किया है। जिला स्वीप कोर कमेटी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार अध्यक्ष, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव समन्वयक, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रामेश्वर नाथ पाण्डेय, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री चन्द्रमा यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल.महिलांगे, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी श्री ओमप्रकाश गुप्ता, सहायक संचालक जिला जनसम्पर्क कार्यालय श्री मुक्ति प्रकाश बेक, प्राचार्य नवीन महाविद्यालय बलरामपुर श्री नन्दकुमार देवांगन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुमित गुप्ता एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री विमल दुबे जिला स्वीप कोर कमेटी के सदस्य होंगे।

Leave a Reply