samvaad
छत्तीसगढ़

तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर रहे लोको एवं सहायक लोको पायलट 0 रेलवे स्टेशन पर क्रू बुकिंग लॉवी के सामने दिए है धरना


सूरजपुर। विभिन्न मांगों को लेकर यहां रेलवे स्टेशन पर आज तीसरे दिन भी लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों ने क्रमिक अनशन करते हुए क्रू बुकिंग लॉवी के सामने धरने पर बैठे है। बताया गया है कि विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 7 से 9 दिसंबर तक  क्रमिक अनशन कर रहे हैं। कर्मचारी एनडीए की पात्रता सीलिंग खत्म कर सभी के लिए रात्रि भत्ता देने, पुरानी पेंशन लागू करने, सहायक लोको पायलट का वेतन निर्धारण लेवल 6 में करने , ए एल पी को भी रिस्क अलाउंस देने ,किलोमीटर भत्ते पर इनकम टैक्स में उचित छूट प्रदान करने आदि मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। यहां समस्त रनिंग स्टाफ ने सूरजपुर में प्रशासन के द्वारा बिना सी एण्ड डब्लू के एवं नियम विरुद्ध लांग हुल ट्रेन के बनाए जाने एवं परिचालन करने का जोरदार विरोध किया।कर्मचारियों ने नियम विरुद्ध एवं बिना गार्ड के परिचालन पर आक्रोश व्यक्त किया एवं प्रशासन से मांग किया कि समस्त नियम विरुद्ध कार्य अविलंब बंद हो एवं गाड़ियों में लाइन वर्क तुरंत चालू किया जाए। साथ ही मंडल में खाली पड़े लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट का पद शीघ्र भरा जाए। धरने में जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, शशिकांत, रोहित कुमार, राम कुमार, गोरखनाथ, सौरभ कुमार विवेकानंद  अखिलेश मेहता दीपक कुमार सिंह आदि अन्य चालक  एवं सहायक चालकों के साथ शामिल रहे।

Leave a Reply