samvaad
छत्तीसगढ़

महिला का अपहरण कर वैन से लेकर हो गया फरार, जुर्म दर्ज

अंबिकापुर। शहर के मझलीतालाब के पास स्थित घर से एक महिला का अपहरण करने का मामला सामने आया है।  रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ धारा ३६३, २९४, ३४, ५०६ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शहर के शहर के मझलीतालाब निवासी संगीता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार को परिवार के सभी सदस्य घर में थे। मेरी मां उर्मिला कमरे में सो रही थी। तभी दोपहर ३.३० बजे दो महिलाएं आई मेरे घर के पास आर्इं। दोनों अपरा चेहरा बांध रखीं थी। दोनों घर के अंदर चली गई। उर्मिला बोली तुम लोग कौन हो । दोनों महिलाओं ने कहा कि दीदी हम लोग नाइटी बेचने वाले हैं। फिर उर्मिला उठी और घर से बाहर निकल गई। तभी दोनों महिलाओं ने उर्मिला को आगे तक चलने को बोला। वह थोड़ी दूर आगे बढ़ी तभी वहां एक वैन आ गया। इसमें दो पुरूष पहले से सवार थे और पास में एक व्यक्ति खड़ा था। इस दौरान दोनों महिलाओं ने उर्मिला को जबरन वैन में बैठा लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से उर्मिला की बेटी संगीता व उसके बच्चे दौड़े तो वैन के पास खड़े व्यक्ति ने गाली गलौज व मारपीट की।  झूमाझटकी के बीच व्यक्ति का चेहरे से कपड़ा हट गया। संगीता ने इसकी पहचान अपने रिश्ते के मामा सेलियुस लकड़ा के रूप में की है। इसके बाद सभी उर्मिला को लेकर वैन से वहां से फरार हो गए। संगीता ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने सेलियुस लकड़ा व अन्य के खिलाफ धारा ३६३, २९४, ३४, ५०६ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply