सूरजपुर। कोरोना की तीसरी लहर हो देखते हुए टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले के समस्त अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों की बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के मागदर्शन में आयोजित की गई। कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जिलेवासियों से कोविड-19 का शत्-प्रतिषत टीकाकरण कराकर वैष्विक महामारी से बचने की अपील की गई है। अधिकारीद्वय ने कहा है कि इस विशेष अभियान में 8 एवं 9 दिसम्बर को आपके घर आये सर्वे दलों को सही जानकारी देवें, कि आपके घर के सभी पात्र लोंगोें को कोविड-19 का टीका लगा है या नहीं। जिला सीईओ ने टीकाकरण महाअभियान की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद सीईओ, बीईओ, आरईएस, एसबीएम, एनआरएलएम एवं नरेगा में कार्य करने वाले लोगों को कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करें। जिले का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में शामिल हो ऐसा समन्वय बनाये कि जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत सहित पारा, टोला तक सहभागिता अभियान हेतु सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी उपस्थित ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारियो से समन्वय बनाकर अपने अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारी टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करे। आने वाले 10 एवं 11 दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने हर संभव रणनिती तैयार करें। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर महाअभियान संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करना, ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक नोडल अधिकारी का प्रशिक्षण व महाअभियान के सफल आयोजन में मार्गदर्शन व सहयोगा करना, ग्राम दल के साथ 8 एवं 9 दिसम्बर को ग्राम में भ्रमण कर प्रत्येक परिवार से जनसम्पर्क कर टिकाकरण के लिए प्रेरित करना, महाअभियान दिवस 10 एवं 11 दिसम्बर को अपने प्रभार क्षेत्र के ग्रामवार शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना नोडल अधिकरी के कार्य होंगे। इसी प्रकार क्लस्टर समन्वयक, टीकाकरण अधिकारी कोविन पोर्टल अधिकारी का प्रशिक्षण प्रदान करना एव ंदल ग्राम का प्रशिक्षण सुनिश्चित करना, जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर महाअभियान से अवगत कराना एवं आवश्यक सहयोग हेतु अपील व अनुरोध कर सहयोग प्राप्त करना, टीकाकरण अधिकारी को टीकाकरण कीट प्रदाय करना, उनका संबंधित ग्राम में उपस्थिति सुनिश्चित कर शत्-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना, प्रत्येक परिवार से सम्पर्क कर टीकाकरण हेतु पात्र व्यक्तियों की सूची प्राप्त कर महाअभियान तिथि को रिपोर्टिंग के लिए निर्धारित गुगलशीट में लक्ष्य पूर्ती व शेष की प्रविष्टि नोडल अधिकारी द्वारा किये जाने वाले कार्य है।इस कार्य के लिए जिला अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी ग्राम दल, रोजगार सहायक, सचिव, कृषि सखी, मितानीन, मेट, पटेल, सीआरपी, बीआरपी, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी को समन्वय बनाकर पारावार, टोलावार कार्य करना है। जिला एवं नोडल अधिकारी संवेदनशील ऐसे जगहों का चिन्हाकन कर लें, जिससे वहा सुरक्षा की व्यवस्था मुहैया कराई जा सके। इस दौरान एसडीएम सुश्री दिपीका नेताम, डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा, सीएचएमओ आर. एस. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिले के समस्त तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीएमओ, बीईओ, एनआरएलएम अधिकारी, कर्मचारी के साथ-साथ जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकरी कर्मचारी उपस्थित रहे।
