samvaad
छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भाई गंभीर

अंबिकापुर. जयनगर थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास गुरुवार की रात को दो बाइकों में भीड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने भाई के साथ बाइक से सिलफिली से वापस घर लौट रहा था।जानकारी के अनुसार मुकेश चौधरी पिता नंदलाल चौधरी उम्र २१ वर्ष लटोरी थाना जयनगर का रहने वाला था। गुरुवार को वह अपने भाई मुनेश्वर के साथ बाइक से सिलफिली गया था। रात को दोनों वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में महेशपुर के पास लटोरी की ओर से आ रहे बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुकेश, उसका भाई व दूसरा बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक के भाई मुनेश्वर व दूसरे बाइक सवार युवक का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply