samvaad
छत्तीसगढ़

निःशुल्क हाईड्रोशील ऑपरेशन शिविर 6 से 9 तक


सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में विशाल हाईड्रोशील ऑपरेशन शिविर का आयोजन जिले के कुशल विशेषज्ञ सर्जन डॉ. संदीप जायसवाल एवं सर्जन डॉ. शशि तिर्की के द्वारा 6 से 9 दिसम्बर  तक किया जायेगा। यह ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किया जायेगा। जिला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपील की गयी है कि जो इस बीमारी से ग्रसित हैं वो अपना ऑपरेशन शिविर में आकर इसका लाभ लें सकते है।

Leave a Reply