samvaad
छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन ऑडिटोरियम एवं लाइब्रेरी भवन की धीमी गति पर भड़के कलेक्टर


0 बोले- तय समय में पूर्ण करें निर्माण कार्य 
सूरजपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह शुक्रवार को तिलसिवा  में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम एवं लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया। भवन निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर डॉ सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शेष बचे निर्माण कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लाइब्रेरी भवन में जो कार्य पूर्ण हो गए हैं उन्हें सफाई कर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लाइब्रेरी परिसर में पार्किंग व्यवस्था एवं मार्ग निर्माण कार्य, लाइब्रेरी में बैठने के लिए टेबल कुर्सी लगाने, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में बन रहे शेड  कार्य को  शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था के लिए टेंडर की प्रक्रिया को पूर्ण कर तत्काल बिजली लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।  इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र चौधरी, एसडीओ हर्षद साहू, उप अभियंता कल्याण सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply