सूरजपुर। शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगाजन दिवस के अवसर पर यहां जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले से दिव्यांगन एवं अशासकीय ज्ञानोदय एसोसिएशन विश्रामपुर द्वारा संचालित मूक बधिर विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहें। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत के सभापति कुलदीप बिहारी, सुश्री रीता अग्रवाल, अनामिका वेलफेयर सोसाएटी, प्राचार्य मूक बधिर विद्यालय विश्रामपुर, उपसंचालक समाज कल्याण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा उदबोधन में 50 दिव्यांगजनों जो 12वीं उत्तीर्ण हों उनको व्यावसायिक परीक्षा हेतु मुफ्त कोंचिग की सुविधा उपलब्ध कराने, बिहारपुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर में मेडिकल बोर्ड लगाये जाने, प्रेमनगर में ईएनटी डाक्टर की सुविधा उपलब्ध कराये जाने संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मूक बधिर विद्यालय विश्रामपुर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
*0दिव्यांगता शारीरिक कमजोरी हो सकती है अभिशाप नहीं-के.के.*
इधर दूसरी ओर नगर के साधु राम सेवा कुंज में विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष के.के.अग्रवाल की उपस्थिति व बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड के तत्वाधान में किया गया।सामाजिक सरोकारों की दिशा में नगर के 18 वार्डों में निवासरत दिव्यांग जनों सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांगों का शाल, श्रीफल, कंबल, बर्तन व मिठाई व उपयोगी सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल टिंकू और नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग शारीरिक कमजोरी हो सकती है लेकिन अभिशाप नहीं दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें भरपूर प्यार दें और जरूरत पर उन्हें सहयोग प्रदान करें,निश्चित रूप से आने वाले दिनों में हम दिव्यांगों को मुख्यधारा में पाएंगे। उन्होंने दिव्यांग जनों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम के दौरान नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 76 दिव्यांगों का सम्मान किया गया। समारोह का संचालन सुनील अग्रवाल ने किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से दिव्यांगों ने शासन की योजना,पेंशन व अन्य सुविधाओं को लेकर अपनी बाते रखी। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, विधायक प्रतिनिधि प्रवेश गोयल, सुनील अग्रवाल, पार्षद वीरेंद्र बंसल, राम सिंह, संतोष सोनी जियाजूल हक, अजय सोनवानी, एल्डरमैन त्रिलोक सिंह तनवीर अहमद, गिरधारी साहू, आनंद सोनी, शांतू डोसी, मधु साहू, राजपाल कसेरा, शक्ति ठाकुर, कौनेन अंसारी, रानू अग्रवाल, पारस राजवाड़े, आलोक अग्रवाल, निखिल मित्तल, आयुष गर्ग, मुन्ना मित्तल, आकाश अग्रावल, सुमित मित्तल सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्यजन व दिव्यांगण उपस्थित थे।
