*
0 प्रभारी मंत्री ने किया चंदननगर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
0 बोले-पंजीकृत प्रत्येक किसान के धान की होगी खरीदी
सूरजपुर। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने चंदननगर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान बिक्री करने आए किसानों का धान तौल कर देखा तथा धान की गुणवत्ता को नमी मापी यंत्र से परीक्षण कर अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से समस्याओं के बारे में पूछा तथा सभी किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा की सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा एवं बरदाना की किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।इस दौरान सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह, सुश्री शशि सिंह, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, एसडीएम रवि सिंह, एसडीओपी प्रकाश सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री डॉ डहरिया ने चंदननगर धान खरीदी केंद्र के तौल मापी यंत्र, नमी मापी यंत्र, बरदाना व्यवस्था, टोकन व्यवस्था, डेनेज एवं स्टैकिंग व्यवस्था, तिरपाल, पानी एवं बिजली व्यवस्था, कंप्यूटर, जनरेटर सहित अन्य व्यवस्थाओं से रूबरू हुए। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा धान खरीदी छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए त्यौहार की तरह है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा है कि हमेशा किसानों के हित में काम करे तथा निर्धारित धान खरीदी के मूल्य 25 सौ में खरीदेगी। किसानो पर अन्याय होने नहीं देगी। मंत्री डहरिया ने छोटे, मझौली एवं बड़े किसानों का प्राथमिकता के आधार पर खरीदी करना सुनिश्चित करने निर्देश दिए। पंजीकृत प्रत्येक किसान की धान खरीदेगी एवं बरदाना की किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने बरदाना 25 रुपए करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने किसानों से कहा की हमारी शासन ने वादा किया है कि हम पंजीकृत प्रत्येक किसान का धान खरीदेंगे अधिक से अधिक किसानों लाभान्वित करेंगे। चंदननगर खरीदी केंद्र में 17 किसानों ने 710 क्विंटल धान बिक्री कर चुके हैं।
