सूरजपुर। जिले की पुलिस को वह परवाना अब तक नही मिला है जिस फर्जीवाड़े पर एफआईआर करना है। जिला अस्पताल में एनएचएम भर्ती मामले में तमाम गड़बड़ियों की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे।जिस पर हुई जांच में 36 ऐसे अभ्यर्थी सामने आए जिन्होंने मितानिन का प्रमाण पत्र फर्जी लगा रखा था।इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को पत्र लिख कर उन पर एफआईआर करने की गुजारिश की है।स्वास्थ्य विभाग यह परवाना 23 नवम्बर को दिया है, लेकिन 1दिसम्बर यानि करीब एक हफ्ते बाद तक पुलिस के पास यह परवाना नही पहुँचा है। कोतवाली टीआई के अनुसार उन्हें तो अब तक ऐसा कोई पत्र मिला नही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि हमने तो 23 को ही पत्र देकर पावती ले लिया है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा यह परवाना गया कहाँ और क्या अब इसमें कोई लोचा तो नही हो रहा…?
0 इनके प्रमाण पत्र पाए गए है फर्जी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अनुराधा कुशवाहा, तृप्ति कुशवाहा, रंजना कुशवाहा, प्रिया साहू, शिप्रा शर्मा, सोनाली गुप्ता, प्रिया तिर्की, सुशीला राजवाडे, आरती साहू, पुष्पा, प्रति दुबे, रेखा, बबली, नीलिमा, प्रियंका गुप्ता, संगीता, फूलकुमारी, प्रियंका सिंह, पूजा साहू, रंजना कुशवाहा, प्रियंका सिंह, विनीता, हर्षवती, रेशमी राजवाडे, ज्योति पैकरा, आशा देवांगन, पुनिया, मंजू सिंह, आस्था पटेल, रोहणी सिंह, हर्षवती सिंह, पूजा कुशवाहा, बरखा रानी, साधना, सोनी सिंह, सुशीला सिंह आदि के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।
पुलिस को अब तक नहीं मिला स्वास्थ्य विभाग का वह परवाना जिस फर्जीवाड़े पर करना है एफआईआर 0 जिला अस्पताल में एनएचएम भर्ती मामला

Leave a reply