सूरजपुर। अनाचार के एक फरार आरोपी को रामानुजनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि 21 नवम्बर को रामानुजनगर के एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को 20 नवम्बर को मिठाई खिलाने के नाम पर आरोपी त्रिपुरारी उर्फ भोले के द्वारा बहला फुसलाकर सायकल में बैठाकर ले जाकर जबरन अनाचार कर भाग गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर रामानुजनगर में आरोपी के विरूद्व धारा 363, 366(ए), 376(क) (ख) व पास्को एक्ट की धारा 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु रामानुजनगर पुलिस की 2 टीमों को लगाया। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीमें आरोपी की पतासाजी में लगी थी। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी त्रिपुरारी सिंह उर्फ भोले को बरियों, जिला बलरामपुर के जंगली क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया।जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सायकल को जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया है। कारवाई में थाना प्रभारी विकेश तिवारी सहित उनकी टीम सक्रिय रही।
Leave a reply
