सूरजपुर। कलेक्टर डॉ.गौरव कुमार सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन यहां कॉलेज ग्राउण्ड में किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाडे आतिथ्य के तौर पर मौजूद रहे। समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर डॉ.गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सी.ई.ओ.राहुल देव गुप्ता, नरेश राजवाडे उपाध्यक्ष जिला पंचायत राजू सिंह, अश्वनी सिंह, जफर हैदर, संजय डोसी, रामकृष्ण ओझा, मनोज डालमिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत गायन से किया गया। अतिथियों ने कबड्डी, तीरंदाजी व रस्साकस्सी के फायनल का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने भी रस्साकस्सी में जोर आजमाईश की, जिसमें एक ओर प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी व दूसरी ओर जनप्रतिनिधि की टीम रही। प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में क्लस्टर स्तर पर महिला खेल का आयोजन किया गया था। क्लस्टर स्तरीय आयोजन में लगभग 2 हजार से अधिक बालिका खिलाडियों ने भाग लिया। विकासखण्ड़ों के सभी विजेता खिलाड़ियों के बीच जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन कॉलेज ग्राउण्ड में किया गया। जिसमें लगभग 350 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय के विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तर प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकल वर्ग प्रतियोगिता के 100 व 200 मीटर दौड़ में कु.अंजू सिंह सूरजपुर प्रथम रही, 400 मीटर में कु.फुलेष्वरी राजवाडे प्रेमनगर, 800 व 3000 मीटर में कु.सोनिका राजवाडे प्रेमनगर, 1500 मीटर में कु.मनीषा टोप्पो प्रतापपुर, 4×100 रिले रेस में कु.अंजू एवं साथी सूरजपुर, 4×400 रिले रेस में ममता एवं साथी प्रेमनगर, ऊंची कूद में कु.सरिता सूरजपुर, लम्बी कूद में कु.अंजू सूरजपुर, गोला फेंक में कु.सिलमिना प्रतापपुर, भाला फेंक में कु.छाया पैकरा भैयाथान, तीरंदाजी में कु.महिमा देवांगन सूरजपुर रही। इसी प्रकार टीम गेम प्रतियोगिता के कबड्डी विधा में विजेता सूरजपुर व उपविजेता प्रेमनगर, फुटबॉल में विजेता भैयाथान व उपविजेता प्रेमनगर, व्हॉलीबाल में विजेता सूरजपुर व उपविजेता भैयाथान, हैण्डबॉल में विजेता भैयाथान व रस्साकस्सी में विजेता प्रतापपुर व उपविजेता प्रेमनगर की टीम रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्री राजवाडे द्वारा शील्ड, ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आयोजन को संपन्न कराने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को महापुरूषों की जीवनी संबंधी पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शैला व सुगा का प्रदर्षन जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया।समापन कार्यक्रम का संचालन सीमांचल त्रिपाठी व आभार प्रभारी खेल अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवभजन सिंह, एबीईओ सुनील पोर्ते, संकुल समन्वयक अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, जी.पी.गेंदले, नारद मिंज, श्रीमती शीला मजूमदार, सुश्री समीरा केरकेट्टा, प्रेमसिंधु मिश्रा, श्रीमती सेलिना मिंज, श्रीमती कौषल्या सिंह, श्रीमती शोभना बापू, अर्जुन कुमार तिवारी, यषवंत पाण्डव, सोमेश लामा, मोतीलाल सिंह, दिनेश साहू, दया सिंह उइके, मनमोहन सिंह, रामसुभाष राजवाडे, बालेन्द्र साहू, गौतम शर्मा, दिनेष साहू, सहदेव राम रवि, भागीरथी साहू, राकेष कुमार त्रिपाठी, श्रीकांत पाण्डेय, अषोक कुमार गुप्ता, कमल पाण्डे, इसहाक तिर्की, राम यादव, संतोष पैकरा, सत्यदेव मरकाम, बिजेन्द्र सिंह, संजय यादव, धर्मपाल रजक, प्रभाषंकर प्रसाद, पंकज डोंगरे, जनक दास आदि अधिकारी-कर्मचारी का सहयोग रहा।
