samvaad
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किया गया पैड का वितरण 0प्रा. स्वा. केंद्र व रासेयो बसदेई का संयुक्त आयोजन


सूरजपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एस सिंह के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई द्वारा केंद्र प्रभारी डॉक्टर मीना सोनी आर. एम.ए. द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई।  खास करके स्वच्छता संबंधी  बातों के संबंध में बताया गया। बताया गया कि यदि चक्र के समय  सावधानी नहीं बरती गईं तो गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। खराब कपड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे दाद,खुजली तथा इस त्वचा संबंधी बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है।   पैड को 4 से 6 घंटे में बदल देना चाहिए हाथ को बार-बार धोना चाहिए प्रतिदिन स्नान करना चाहिए।  इस विषय पर भाषण  प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को सेनेटरी पैड दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने हाथ धुलाई कार्यक्रम के तहत समस्त छह चरणों को क्रमबद्ध बताया व इसकी महत्व व विशेषता पर भी प्रकाश डाला एवं मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा  पर भी जोर देते हुए जागरूक किया गया।  इस अवसर डॉ मीना सोनी, सपना टोप्पो, कृतिका कुशवाहा के साथ शिक्षा विभाग से रामचंद्र प्रसाद सोनी प्राचार्य,अजय प्रताप सिंह राजेंद्र कुमार नायक कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,नंदकिशोर साहू,विजेंद्र कुमार उपाध्याय,रामप्रकाश त्रिपाठी, उमेश कुमार गुर्जर, गायत्री सोनी,अनीता त्रिपाठी,रिजवाना परवीन,वीणा प्रसाद,रूपनारायण गुप्ता, दिनेश सोनी,वीरेंद्र उइके, ललिता राजवाड़े,सद्दाम हुसैन, के साथ समस्त स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना व छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply