samvaad
छत्तीसगढ़

मंहगाई की मार से त्रस्त है आम जनता- पारसनाथ 0 जनजागरण यात्रा लेकर सप्ताहिक बाजार पहुंचे कांग्रेसी


ओड़गी। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जन जागरण अभियान के तहत ओड़गी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जन जागरण अभियान कुदरगढ़ी माता के दरबार में क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा पूजा अर्चना  पश्चात इंदरपुर चौक से ओड़गी सप्ताहिक बाजार तक पैदल यात्रा कर आम जनता को केंद्र सरकार की नाकामी उजागर करते हुए कार्यकर्ताओं के द्वारा पंपलेट बांटते हुए जनता को अवगत कराया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र में जब से मोदी सरकार बैठी है तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिसके कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसके बाद भी मोदी सरकार महंगाई को कम करने के बजाए लगातार महंगाई दिन पर दिन बडाती जा रही है। इस मौके पर जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन भास्कर सिंह, पीसीसी के सदस्य अवधेश गुर्जर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय यादव ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजू यादव, लोकेश गुर्जर, चंद्रभान राजवाड़े, हेमेंद्र गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, देवनारायण चेरवा, इनके द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर किया गया इस मौके पर उपस्थित जेठू सिंह, धर्म पटेल, दानी पाण्डेय, सर्वेश चौबे, राकेश पाण्डेय, रवि शंकर गुर्जर,अंशु पाण्डेय, पिंटू गुर्जर ,मीना रजवाड़े, सुदामा यादव, धर्म गुप्ता, राजेश साहू, जय सिंह ,निरंतर रजवाड़े, शशि जयसवाल, दुलारचंद, भुनेश्वर राजवाड़े ,कमलेश यादव, धंवरसाय, भैया लाल यादव, दीपक गुप्ता, मुन्ना पंडो, अरुण राजवाड़े, ताराचंद नाविक, ताराचंद गुर्जर, इंदरजीत यादव ,एवं काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी  ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply