सूरजपुर।बुधवार को यहां भगवान सूर्यदेव की उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा उत्साह के साथ मनाया गया। चार दिवसीय इस पर्व पर आज श्रद्धालुओं ने रेण नदी सहित नगर के विभिन्न तालाबो में पहुँच कर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। गुरुवार को सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा का समापन किया जाएगा। रेण नदी पर श्रद्धालुओं के लिए छठ पूजा समिति के साथ साथ नगरीय प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम और आकर्षक साज सज्जा किया गया था। जहाँ छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पूजा अर्चना की।इस दौरान रेण नदी के तट पर मानो जनसैलाब उमड़ पड़ा था। पिछले वर्ष कोरोना के कारण तट पर जुटे तो थे पर भय का माहौल था। लेकिन इस बार थोड़ा भय कम हुआ तो लोग काफी उत्साहित थे। इस बीच कोरोना नियमो का पालन करते भी लोग दिखे। तट पर छठ पूजा समिति द्वारा व्यापक इंतजाम किया गया था। यहाँ व्यवस्था बनाने में गणेश सोनी, मनोज अवस्थी, दिलीप सोनी, सुनील विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता, पार्षद संतोष सोनी, पुलपुल विश्वकर्मा, बसंत मिश्रा, प्रदीप सोनी, अजय सोनी, सुनील सोनी, अनूप अग्रवाल, दीपक सिंह, संजू सोनी, गोविंद साहू, पिंटू कुशवाहा, प्यासी महाराज आदि सक्रिय रहे।
Leave a reply
