samvaad
छत्तीसगढ़

मनरेगा रोजगार दिवस से पहाड़ी कोरवा/पण्डो श्रमिकों को किया जा रहा है जागरूककुसमी के 55 ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस


बलरामपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से समुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देष्य से प्रतिमाह श्रमिकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रोजगार दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 7 नवम्बर को कुसमी के 55 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा के तकनीकी सहायक, बी.एफ.टी., ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, मेट, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यस्थल पर श्रमिकों के साथ मनरेगा अन्तर्गत जॉब कार्ड बनवाने, रोजगार की मांग करने एवं रोजगार प्राप्ति के 15 दिवस के भीतर भुगतान प्राप्त करने के संबंध में जानकारी प्रदाय किया गया।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्षन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के नेतृत्व में पहाडी कोरवा/पण्डो परिवारों को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य षिविर से लाभान्वित करने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराये जाने की दिषा में निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा छूटे हुए परिवारों का मनरेगा जॉब कार्ड, राषन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बनाने तथा बैंक खाता खुलवाने का अभियान निंरतर चलाया जा रहा है। रोजगार दिवस के माध्यम से विषेष रूप से पण्डो/कोरवा श्रमिकों को भी फोकस कर जागरूक किया जा रहा है। जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रणवीर साय ने बताया कि रोजगार दिवस का आयोजन प्रतिमाह की भांति 07 नवम्बर को भी 77 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन कर श्रमिकों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद पंचायत कुसमी में कुल 16 हजार 453 सक्रिय पंजीकृत जॉबकार्डधारी तथा कुल 28 हजार 361 सक्रिय पंजीकृत श्रमिक हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 9 हजार 321 जॉबकार्डधारियों के 14 हजार 400 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है तथा 3 लाख 60 हजार 197 मानव दिवस का सृजन किया गया है, 138 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। सभी 77 ग्राम पंचायतों में पर्याप्त श्रममूलक कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, वर्तमान में समय पर श्रमिकों का मजदूरी भुगतान भी हो रहा है। उन्होंने समस्त मनरेगा श्रमिकों से अधिक से अधिक कार्य की मांग करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने का अपील किया है।

Leave a Reply