बलरामपुर / साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनचौपाल, संभाग तथा जिला स्तर पर विभिन्न विभाग को प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिये।
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने पिछली समय-सीमा के बैठक के कार्यवाही की समीक्षा करते हुए जाति प्रमाण तैयार करने की प्रगति, गोधन न्याय योजना के तहत् गौठानों में गोबर खरीदी, कोविड-19 वैक्सीनेशन, हाट-बाजार क्लीनिक योजना, पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रगति की जानकारी ली तथा वैक्सीनेशन में प्रगति लाने डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान चलाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने 12 नवम्बर को कोविड-19 टीकाकरण अभियान आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। प्रभारी कलेक्टर ने आगामी 1 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी को देखते हुए सभी संग्रहण केंद्रों की साफ-सफाई, बिजली, पानी, चबूतरे की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी की जानकारी संबंधित अधिकारी से ली। श्रीमती रीता यादव ने सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से गौठान समितियों के माध्यम से गोबर खरीदी का कार्य शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया। समय-सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों से अपनी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री हेमलाल गायकवाड व श्री आर.एन.पाण्डेय, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे
समय-सीमा की बैठक सम्पन्नप्राप्त आवेदनों को समय-सीमा के अंदर करें निराकरण: श्रीमती रीता यादव

Leave a reply